सम-विषम योजना मार्च के बाद फिर लागू हो सकती है : गोपाल राय

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने यहां शनिवार को कहा कि सम-विषम यातायात योजना को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च के बाद फिर से लागू किया जा सकता है, क्योंकि इस योजना के लिए तैयारी की जरूरत है।

राय ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आईएएनएस से कहा, “मार्च के बाद सम-विषम यातायात योजना का क्रियान्वयन हम दिल्ली में फिर से देख सकते हैं। हमें इसके लिए कुछ जरूरी तैयारी को अंजाम देना है।”

दिल्ली सरकार ने योजना का क्रियान्वयन परीक्षण आधार पर 1-15 जनवरी के बीच किया था। सम संख्या वाले वाहनों का परिचालन सम तारीख के दिन व विषम संख्या वाले वाहनों का परिचालन विषम तारीख के दिन तय किया गया था।

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार इस साल के अंत तक अपने बेड़े में तीन हजार अतिरिक्त बसों को शामिल करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493