स्टेट कौंसिल के सरकारी परिसंपत्ति पर्यवेक्षण एवं प्रशासन आयोग के उप प्रमुख झांग शिवु ने कहा कि सुधारों की जरूरत के आधार पर और अधिक सरकारी उद्यमों का चुनाव किया जाएगा।
झांग ने कहा कि दस सरकारी उद्यमों में सुधारों की केंद्र सरकार की योजनाओं की जांच के बाद इस साल एसओई सुधार योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
इन सुधारों में भुगतान वितरण, सरकारी कंपनियों में निवेश, विलय एवं पुनर्संगठन शामिल होंगे।
सुधार के लिए चुनी गईं इन दो कंपनियों में चाइना चेंगतोंग होल्डिंग्स ग्रुप लिमिटेड और चाइना रिफॉर्म होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath