डीएम ने जिले के शिक्षकों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी शिक्षक विद्यालय खुलते ही वहां के बच्चों के साथ एक सेल्फी भेजा करेंगे। इसके लिए डीएम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है, इसी ग्रुप में शिक्षकों को अपनी सेल्फी भेजनी होगी। सेल्फी न भेजने पर शिक्षक को गैरहाजिर माना जाएगा और उनका उस दिन का वेतन काट दिया जाएगा। डीएम की इस अनूठी पहल की सराहना हो रही है।
dharmpath.com dharmpath