सरकारों को उद्योगपतियों को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए : ममता

कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योगपतियों को यकीन दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार कभी उन्हें प्रताड़ित नहीं करेगी। उन्होंने देशभर की सरकारों से अपील करते हुए कहा कि उद्योगपतियों के साथ उन्हें उदार होना चाहिए और आयकर छापों के नाम पर उन्हें प्रताड़ित नहीं करना चाहिए।

बनर्जी ने कहा, “सरकार को उद्योगपतियों को आयकर छापे के नाम पर डराना नहीं चाहिए। बल्कि एक ऐसी लचीली व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उन्हें अपने तरीके से काम करने का मौका मिले।”

बनर्जी ने कहा, “अगर सभी में यह डर छाया होगा कि आयकर वाले छापा मारने आ रहे हैं. मैं सभी सरकारों से यह अपील करती हूं कि वे उद्योग को अपने तरीके से चलने दे। इसी से देश का फायदा होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की नीति उद्योगपतियों के साथ किसी भी मुद्दे को बातचीत से सुलझाने की है।

“मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि मेरी सरकार एक भी उद्योगपति को परेशान नहीं करेगी। अगर कोई समस्या भी होगी तो हम बातचीत के जरिए उसे सुलझाएंगे और आपको उसके लिए वक्त देंगे।”

उन्होंने कहा कि कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर उद्योगपतियों को परेशान करने की बजाए उसे बढ़ाकर 5 फीसदी कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “काला धन एक अलग मामला है और किसी उद्योगपति को परेशान करना अलग मामला है। अगर आप काले धन की बरामदगी करते हैं तो यह बड़ी अच्छी बात है और उसका इस्तेमाल विकास कार्यो में किया जाएगा।”

“लेकिन उद्योगपतियों के पास भी पूंजी होनी जरूरी है कि वे आड़े वक्त में उसका प्रयोग कर सकें। यह उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके कर्मचारियों के भविष्य के लिए भी जरूरी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493