‘सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं ओपेन सोर्स टूल्स’

तिरुवनंतपुरम, 6 मई (आईएएनएस)। डेटा विज्ञान क्षेत्र में ओपेन सोर्स टूल्स दुनिया भर की सरकारों के लिए महत्वपूर्ण बनते जा रहे हैं।

टोगावेयर और अस्ट्रेलिया कराधान कार्यालय में डेटा वैज्ञानिक ग्राहम विलियम्स ने कहा है कि ओपेन सोर्स उपकरण (टूल) डेटा माइनिंग, विश्लेषण, बड़े डेटा और सूचना प्रौद्योगिकी में पूर्व में प्रयोग किए गए डेटा जैसे डेटा विज्ञान डोमन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विलियम्स ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर फ्री एंड ओपेन सोर्स सॉफ्टवेययर (आईसीएफओएसएस) द्वारा यहां आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला ‘डेटा माइनिंग एंड एनालिटिक विद आर’ में यह बात कही। कार्यशाला मंगलवार को शुरू हुई।

उन्होंने कहा, “वैश्विक डेटा विज्ञान बाजार 2020 तक 320 अरब डॉलर तक का होने का अनुमान है। मैक्किंसे के मुताबिक, 2018 तक अमेरिका में 1,80,000 डेटा वैज्ञानिकों की जरूरत होगी, जो क्षेत्र में उच्च प्रगति की दर को दर्शाती है।”

विलियम्स ने आगे कहा, “दुनिया भर में सरकारों के कम्प्यूटरीकृत होने की वजह से भारी मात्रा में डेटा बन रहा है। ‘आर’ जैसे ओपेन सोर्स डेटा विज्ञान उपकरण इसमें बहुत उपयोगी हैं, जो नई प्रौद्योगिकी, जीवंत समुदायों और लायसेंस मुक्त शासनों को कम लागत में तेजी से अपनाते हैं। आस्ट्रेलियाई सरकार आस्ट्रेलिया कर कार्यालय, आव्रजन, सीमा नियंत्रण और स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवाओं में डेटा माइनिंग के लिए ‘आर’ का प्रयोग करती है।”

‘आर’ सांख्यिकीय एवं डेटा विज्ञान के लिए विश्व भर में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला डेटा माइनिंग और विश्लेषात्मक उपकरण है। डेटा विज्ञान के अलावा इसका प्रयोग रिटेल, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य शोधों, मौसम प्रतिरूपण, खगोल विज्ञान, मनोविज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493