सरकार के साहसिक फैसलों से देश नए पथ पर : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार के पास साहसिक निर्णय जैसे किसानों के लिए न्यूतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लेने का साहस था जिससे पिछली सरकार से अलग भारत के एक नए पथ पर आगे बढ़ा।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार के पास साहसिक निर्णय जैसे किसानों के लिए न्यूतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लेने का साहस था जिससे पिछली सरकार से अलग भारत के एक नए पथ पर आगे बढ़ा।

उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने के बाद दुनिया में भारत की साख कई मामलों में कई गुना बढ़ गई क्योंकि हमारे पास साहसिक फैसले लेने की समझ है।

मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में संस्थानों और आर्थिक वैज्ञानिकों ने भारत को ‘जोखिम भरे अर्थव्यवस्था’ के रूप में उल्लेख किया लेकिन आज वही संस्थान और वही व्यक्ति आत्मविश्वास से कह रहे हैं कि सुधारों ने भारत को एक नई गति और मजबूत मौलिक सिद्धांत दिया है।

अगले साल आम चुनाव से पहले अपने पांचवें और अंतिम स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मोदी ने कहा कि देश को पहले दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था लेकिन आज भारत निवेश के लिए अरबों डॉलर का गंतव्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “वे कहते हैं कि सोता हाथी जाग गया है और उसने चलना शुरू कर दिया है। भारत अगले तीन दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था को मार्गदर्शन और गति देने जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग वर्षो से लंबित थी। उत्पादन लागत के 1.5 गुना एमएसपी प्रदान करने का निर्णय उनकी सरकार द्वारा लिया गया।

मोदी ने कहा कि जीएसटी के लागू होने से छोटे और बड़े व्यापारियों में एक नया आत्मविश्वास आया और उन्होंने इसे दिल से अपनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493