गोवा -रसोई गैस का सिलेंडर हर घर के बजट का हिस्सा है और इसकी कीमत बढ़ने पर सीधे महीने का खर्च बिगड़ता है। ऐसे में गोवा सरकार ने LPG के खर्च को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार पात्र लाभार्थियों को साल में तीन LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 3,000 रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।
राज्य के सीएम प्रमोद सावंत ने गुरुवार को पणजी में इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के इस योजना का फायदा लेने के लिए लोगों को अप्लाई करना होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 से आवेदन फॉर्म पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। यानी जो लोग योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म लेकर जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करना होगा। आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।बैंक खातों में 9 सितंबर से हर साल ₹3,000 की रकम जमा होना शुरू हो जाएगी। यह पैसा तीन LPG सिलेंडर की लागत को पूरा करने में मदद करेगा।
dharmpath.com dharmpath