सरकार ने एक वर्ष में 1.45 करोड़ पासपोर्ट जारी किए : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वर्ष 2015-16 में 1.45 करोड़ पासपोर्ट जारी किए हैं।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अपने संबोधन में कहा कि लोगों को अब सिर्फ एक या दो सप्ताह में पासपोर्ट मिल जाता है। आज वार्षिक तौर पर लगभग दो करोड़ आवेदन प्राप्त होते हैं, जबकि पिछले वर्षो में इनकी संख्या 40 से 50 लाख ही थी।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493