सरकार ने भारतीयों के लीबिया जाने पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में हिंसापूर्ण माहौल के मद्देनजर सोमवार को भारतीयों को वहां की यात्रा करने से रोक दिया है।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “लीबिया में जारी असुरक्षा की स्थिति, भारतीय नागरिकों की जान को खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने उद्देश्यों पर ध्यान दिए बिना लीबिया जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।”

बयान में कहा गया, “सभी आव्रजन अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक यात्रा प्रतिबंध के अनुपालन के प्रति सजग रहें।”

बयान के अनुसार, यह प्रतिबंध इस साल 3 मई से ही लागू है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493