नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं।
इसमें 55 लाख बच्चों का टीकाकरण शामिल है।
मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं, विशेष रूप से गरीब वर्ग के लिए किफायती योजनाएं शुरू की गई है।”
उन्होंने कहा, “मिशन इंद्रधनुष इसमें से एक है। इसके तहत अभी तक 55 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया है।”
देश में पहली बार आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे समाज के गरीब वर्ग तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद मिली है।
मुखर्जी ने सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का उल्लेख करते हुए कहा, “इस तरह की योजनाएं गर्भवती महिलाओं की देखरेख को सुनिश्चित करती है।”
dharmpath.com dharmpath