सरकार ने 10 आईआईएम में निदेशकों की नियुक्ति की

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दस भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईआईएम के निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी। इन संस्थानों में बोधगया, सिरमौर, विशाखापत्तनम, तिरुचिरापल्ली, नागपुर, संबलपुर, रायपुर, रोहतक, रांची और बेंगलुरु शामिल हैं।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक आदेश के अनुसार, गणेशन कन्नाबिरन को आईआईएम बोधगया, नीलू रोहमेत्रा को आईआईएम सिरमौर, चंद्रशेखर माईलावरापु को आईआईएम विशाखापत्तनम, भिमार्या मेत्री को आईआईएम तिरुचिरापल्ली, एल.एस मूर्ति को आईआईएम नागपुर, महादेव प्रसाद जायसवाल को आईआईएम संबलपुर, भरत भास्कर को आईआईएम रायपुर, धीरज शर्मा को आईआईएम रोहतक, शैलेंद्र सिंह को आईआईएम रांची और जी. रघुराम को आईआईएम बेंगलुरु का निदेशक नियुक्त किया गया है।

आदेश में उल्लेख है कि आईआईएम बोधगया, सिरमौर, विशाखापत्तनम, तिरुचिरापल्ली, नागपुर और संबलपुर की नियुक्तियां दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित एक याचिका के नतीजे के अधीन हैं।

यह याचिका प्रीतम सिंह द्वारा 12 जनवरी, 2016 को विभिन्न आईआईएम के निदेशकों के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में ‘भेदभाव’ को आधार बनाकर दाखिल की गई है।

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने 6 फरवरी को लोकसभा में देश के 20 आईआईएम में से 14 में निदेशकों के पद खाली होने की जानकारी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493