नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि वह नोटबंदी पर चर्चा के लिए तैयार है।
संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने सदन में विपक्षी पार्टियों द्वारा नोटबंदी का मुद्दा उठाए जाने के बाद कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
अनंत कुमार ने कहा, “नोटबंदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। मेरा विश्वास है कि सदन में कोई भी काले धन के पक्ष में नहीं है। हम नियम 193 के तहत इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं।”
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा से पूर्व कुछ लोगों को इसकी जानकारी दे दी थी।
इसके बाद खड़गे ने नियम 56 (स्थगन प्रस्ताव) के तहत चर्चा की मांग की।
लोकसभा में इस मुद्दे पर भारी शोरशराबा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
dharmpath.com dharmpath