सरकार संसद में राजनीतिक दलों के चंदे पर चर्चा चाहती थी : मोदी

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह संसद में राजनीतिक दलों को दिए जा रहे चंदे पर बहस चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, “मेरी इच्छा थी कि संसद में राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर चर्चा हो।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को दी जा रही वित्तीय सहायता पर कई अफवाहें भी फैलाई गई।

उन्होंने कहा, “कानून सभी के लिए समान है फिर चाहे वह व्यक्ति, संगठन या पार्टी ही क्यूं न हो।”

प्रधानमंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि संसद में अवरोधों के बीच कुछ अच्छा भी हुआ। उन्होंने विकलांगता विधेयक पारित होने पर सांसदों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “इस बार का संसद सत्र लोगों की निराशा का कारण था। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की तरह संसद बार-बार बाधित होने से लोग गुस्से में थे।”

मोदी ने विकलांगता विधेयक पर कहा, “संसद में विकलांगता विधेयक पारित हुआ और इसके लिए मैं दिव्यांगों की ओर से लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को धन्यवाद देता हूं।”

विकलांगों के अधिकारों के लिए विकलांगता विधेयक, 2014 संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493