सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनीतिक दलों से संसद के मानसून सत्र का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि सरकार सदन में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

मोदी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,”संसद के मानसून सत्र में आप सबका स्वागत है। कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी राजनीतिक दल सहयोग करेंगे और सत्र को सुचारु रूप से चलने देंगे।”

उन्होंने कहा, “सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।”

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मानसून सत्र के समय का ज्यादा से ज्यादा समय का सदुपयोग करने का और राज्य विधानसभाओं के लिए एक उदाहरण पेश करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय महत्व के कई मामले हमारे सामने हैं। हम सभी अनुभवी सदस्यों से अच्छे सुझाव और चर्चाओं की उम्मीद करते हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि वे संसद में अपने समय का प्रभावी ढंग से सदुपयोग करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस साल मानसून सत्र के दौरान देश के कई क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई है, जबकि कुछ हिस्सों में अभी तक उचित बारिश नहीं हुई है। संसद में इस तरह के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493