सरगुजा में कांग्रेस दफ्तर से 73 टोंटी चोरी

सरगुजा-छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय राजीव भवन में चोरी की अजीब घटना सामने आई है। चोर यहां से दर्जनों स्टील के नल उखाड़कर ले गए। पार्टी नेताओं के मुताबिक, दफ्तर से कम से कम 73 नल चोरी हुए हैं। घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने कार्यालय के टॉयलेट और अन्य हिस्सों में लगे स्टील के नलों को निशाना बनाया। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और पाइप बिखरे हुए दिखाई दिए। चोरी के दौरान आरोपियों ने कई फिटिंग्स को भी नुकसान पहुंचाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आशंका जताई कि चोरी के पीछे नशे के आदी या असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव भवन में इस तरह की यह तीसरी चोरी की घटना है और लगातार हो रही वारदातें चिंता बढ़ाने वाली हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493