फिर बढ़ी CNG की कीमत

दिल्ली-सीएनजी फिर से महंगी हो गई है. रविवार को इसकी कीमतों में 1 प्रति रुपए किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई. सिर्फ दो दिनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है.दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपए बढ़ने के बाद रविवार को 80.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. यह पहली बार है कि दिल्ली में सीएनजी के दाम 80 रुपए के आंकड़े को पार कर गए हैं.

सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में यह 88.70 रुपए प्रति किलोग्राम बिकेगी. इससे पहले शुक्रवार को भी सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था.

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी हुई थी. इस बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493