‘सरबजीत’ का ट्रेलर भाववूर्ण

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर बेहद भावपूर्ण है। इसमें सरबजीत की बहन दलबीर की भूमिका में ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए संघर्ष करते दिखाया गया है।

सरबजीत को पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी करार दिया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्य उनकी बहन दलबीर कौर की भूमिका में हैं।

ट्रेलर का दो मिनट का वीडियो ऐश्वर्या द्वारा सरबजीत की तलाश से शुरू होता है। ट्रेलर में वह चश्मा लगाए एक सादी वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं।

इसमें ऐश्वर्या एक संवाद बोलते दिखाई दे रही हैं, “क्यों हर हिंदुस्तानी दुश्मन और हर पाकिस्तानी आतंकवादी होता है?”

ट्रेलर रणदीप के संवाद पर खत्म होता है, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं, “मैं सरबजीत सिंह अतवाल, भारत।”

फिल्म में रिचा चड्ढा और दर्शन कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493