सरवर ‘दिया और बाती हम’ में अतिथि भूमिका से उत्साहित

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सरवर आहूजा ‘दिया और बाती हम’ में मिली पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सरवर आहूजा ‘दिया और बाती हम’ में मिली पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सरवर का कहना है कि अतिथि भूमिका के बावजूद शो में उनका किरदार महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हत्या के मामले की कड़ियों को जोड़ने का काम करेगा।

सरवर ने एक बयान में कहा, “मैं शो में एक बेहद जरूरी मोड़ पर शामिल हो रहा हूं। मेरा किरदार सत्यदेव नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का है, जो मोहित की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए नियुक्त किया जाएगा।”

प्रचलित कार्यक्रम ‘पुनर्विवाह’ में अपने किरदार के लिए मशहूर सरवर ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और वह गुरुवार के एपसिोड में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493