‘सराइनोडु’ का टीजर 1000 सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शित

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अल्लू अर्जुन अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘सराइनोडु’ का पहला टीजर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बेंगलुरू भर में 1,000 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “30 सेकंड के टीजर का आधिकारिक तौर पर गुरुवार को अनावरण किया जाएगा, यह अगले दिन सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। आमतौर पर, सिनेमाघरों में केवल ट्रेलर दिखाए जाते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता इस फिल्म को अलग तरह का बना रहे हैं।”

बोयापति सीनू द्वारा निर्देशित फिल्म में राकुल प्रीत सिंह, कैथरीन ट्रेसा और आधी पिनिसेट्टी जैसे सितारे हैं।

अल्लू अरविन्द द्वारा निर्मित फिल्म ‘सराइनोडु’ का संगीत एस. थमन ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493