सर्कस कलाकार ‘सुंदरता के सूरमा’ हैं: पोप फ्रांसिस

वेटिकन सिटी, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को सर्कस कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि वे ‘सुंदरता के सूरमा’ हैं। उन कलाकारों ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर आमजन के सामने कलाबाजियों का प्रदर्शन किया।

फ्रांसिस ने सर्कस कलाकारों से कहा, “आप सुंदरता के सूरमा हो। आप सुदंरता का निर्माण करते हो और सुंदरता हमारी आत्मा के लिए अच्छा है।”

फ्रांसिस ने कहा, “सुंदरता हमें ईश्वर के करीब ले जाती है। लेकिन सुदंरता के इस तमाशे के पीछे ना जाने कितने घंटों की मेहनत छुपी है। कृपया इसे जारी रखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493