सर्जरी के लिए जनता से ओलम्पिक धावक जेम्स की अपील

लंदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एथलीट जेम्स डासालोउ ने अपने करियर को बचाने के लिए जनता से गुहार लगाई है। जेम्स को सर्जरी की जरूरत है लेकिन उनके पास इसके लिए पर्याप्त धन नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओलम्पिक धावक जेम्स सर्जरी के लिए 25,000 डॉलर की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने जनता से मदद मांगी है।

लंदन और रियो ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले चुके जेम्स चोटिल होने के कारण इस साल हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें पैर में चोट आई थी।

अपने एक बयान में जेम्स ने कहा, “सर्जरी मेरे करियर में सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका मैं सामना कर रहा हूं। प्रशिक्षण के दौरान मुझे पैर में दर्द हुआ था और सर्जन का कहना है कि मुझे इसके लिए सर्जरी की जरूरत है।”

जेम्स ने कहा, “मैं टोक्यो-2020 ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना चाहता हूं। मेरे पास किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा नहीं है और ऐसे में इस सर्जरी का खर्चा मुझे खुद उठाना है।”

ऐसे में जेम्स ने क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है और इसे जारी करने के कुछ घंटों बाद ही करीब 10 प्रतिशत फंड जमा भा कर लिया। ऐसे में उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493