सर्जिकल कार्रवाई से पहले पीएमओ ने मुलायम को विश्वास में लिया : अमर

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अमर सिंह ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय सेना द्वारा सीमा पार आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल कार्रवाई को अंजाम दिए जाने से पहले पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह को विश्वास में लिया गया था।

सपा नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री के यहां से फोन आया था, सबको विश्वास में लिया था। मुलायम जी को फोन करके बताया था।”

अमर सिंह ने कहा, “मुलायम जी ने मुद्दे पर सरकार को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया था।”

उन्होंने कहा कि बिना सभी के समर्थन के सर्जिकल कार्रवाई संभव नहीं हो पाती।

उल्लेखनीय है कि सपा के कुछ समर्थकों ने भी उत्तर प्रदेश में होर्डिग लगाई थी, जिसमें सपा प्रमुख द्वारा सर्जिकल कार्रवाई के लिए सरकार को सलाह देने के लिए सेना व मुलायम सिंह यादव को बधाई दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493