नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले डॉक्टरों, नर्सो और पैरामेडिकल स्टाफ को सर्जिकल कौशल प्रदान करने के लिए जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) मेडिकल इंडिया ने गुरुवार को आधुनिक जॉनसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट ‘ऑन व्हील्स’ मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर के लॉन्च का ऐलान किया।
भारत सरकार के ‘कौशल भारत’ मिशन के अनुरूप इस मोबाइल सर्जिकल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने किया।
यह अनूठा मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर अपने व्यापक शिक्षा प्रोग्रामों, अपनी पहुंच, तकनीकी संसाधनों और जॉनसन एंड जॉनसन के व्यापक अनुभव के साथ देश के लोगों तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएगा। अनुभवी डॉक्टर और सर्जन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से यह प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
यह देश भर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की यात्रा करते हुए उभरते सर्जनों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को जनरल सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल सर्जरी, कार्डियो थोरेसिक सर्जरी, आथोर्पेडिक प्रक्रियाओं, न्यूरोलोजी, गाइनेकोलोजी, कोलोरेक्टल, हैंड एण्ड नेक, पीडिएट्रिक, यूरोलोजी, संक्रमण की रोकथाम और ओटी प्रबंधन में प्रशिक्षित करेगा।
dharmpath.com dharmpath