सर्वत्र ‘मोदी-मोदी’ गुंजायमान : वेंकैया

नायडू ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी डूबने वाली है, इसलिए सब साथ छोड़ रहे हैं। अजीत जोगी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि लोग पहले भाजपा को दक्षिण की पार्टी मानते थे, लेकिन भाजपा का अब हर राज्य में दबदबा है।

केंद्र की राजग सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर दुर्ग के सुराना कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नायडू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

नायडू ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इन विकासकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के प्रत्येक आवासहीन नागरिकों को पक्का मकान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं है। केंद्र सरकार अब तक 8 हजार गांवों में रोशनी फैला चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्गो का देश में जाल फैलाया जा रहा है।

नायडू ने कहा कि मोदी फोरवे को पर्याप्त नहीं मानते, उनकी सोच के अनुसार केंद्र सरकार सिक्सवे राजमार्ग बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। प्रधानमंत्री कृषि बीमा, फसल बीमा योजना से देश के किसान लाभांवित हो रहे हैं। स्किल व सोशल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जनधन सुरक्षा योजना, मुद्रा बैंकिंग योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना को नायडू ने केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया। नायडू ने कहा मोदी सरकार सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही है। योजना की राशि सीधे दिल्ली से गलियों तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में और क्रांतिकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिलेगा।

नक्सलवाद को छत्तीगढ़ के विकास में रोड़ा मानते हुए नायडू ने कहा कि नक्सलवाद से जनता को नुकसान हो रहा है। क्रूरता से पर्वितन आने वाला नहीं है। इसे नक्सलियों को सोचना चाहिए।

इसके पहले सभा को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित कर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने भी संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493