सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल घाटी से जम्मू पहुंचा

जम्मू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शांति बहाली के प्रयासों के तहत घाटी में लगभग दो दिन बिताने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जम्मू पहुंचा है।

राजनाथ प्रतिनिधिमंडल के साथ जम्मू शहर में कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां 15 गैर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात सहित समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों से मिलने का उनका कार्यक्रम है।

इनमें जम्मू चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कारोबारी समूहों, जम्मू बार एसोसिएशन, होटल और लॉज मालिकों, टूर एवं ट्रैवल संचालकों, विस्थापित कश्मीरी पंडितों और विस्थापन के बाद से जम्मू में रह रहे पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493