सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश जोसेफ की नियुक्ति को लेकर सीजेआई से मिलेंगे

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश जस्टिस के.एम जोसेफ की सर्वोच्च अदालत में नियुक्ति के वरिष्ठता क्रम के मुद्दे पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा से मुलाकात करेंगे।

सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम सहित न्यायाधीश उत्तराखंड के न्यायाधीश रह चुके जोसेफ को वरिष्ठता क्रम में नंबर तीन पर रखे जाने से नाखुश हैं। वह वरिष्ठता के क्रम में इंदिरा बनर्जी, विनीत शरण के बाद तीसरे स्थान पर हैं जबकि सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने उनकी संस्तुति पहले ही कर दी थी।

तीनों न्यायाधीश मंगलवार को शपथ लेंगे।

शीर्ष न्यायालय के कॉलेजियम ने जोसेफ के नाम की संस्तुति जनवरी में ही कर दी थी, जिसे बाद में 17 जुलाई को दोहराया गया। कॉलेजियम ने जोसेफ को सबसे अधिक योग्य एवं सक्षम न्यायाधीश बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493