सर्वोच्च अदालत में दिल्ली सरकार की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारियों की तैनाती और तबादलों सहित सेवाओं को लेकर चल रहे गतिरोध पर अगले सप्ताह याचिका पर सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पीठ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की याचिका पर नियमित बेंच द्वारा सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि शीर्ष अदालत ने चार जुलाई को दिए फैसले में कहा था कि दिल्ली के उपराज्यपाल संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार की ‘सहायता और सलाह’ को मानने के लिए बाध्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493