सर्वोच्च न्यायालय अपनी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जवाबदेही व पारदर्शिता लाने के उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह ‘व्यापक व समग्र दिशानिर्देशों’ के तहत अपनी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए तैयार है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम.खानविलकर व न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने कहा कि अगर अदालत ने लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने का फैसला किया तो पहले इसे एक अदालत में पॉलयट परियोजना के रूप में शुरू किया जाएगा और इसके बाद इसका बाकी की अदालतों में विस्तार किया जाएगा।

खंडपीठ ने इस प्रक्रिया पर महान्यायवादी के.के.वेणुगोपाल और दूसरे वरिष्ठ वकीलों से सलाह मांगी।

वेणुगोपाल ने अदालत से कहा कि अगर अदालत ने अपनी कार्यवाही का सजीव प्रसारण करने का निर्णय लिया तो सरकार इसके लिए राज्यसभा व लोकसभा की तरह एक समर्पित चैनल लाएगी।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि शीर्ष अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग से पारदर्शिता आएगी और न्याय की पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मामले के पक्षकरा इससे यह जान सकेंगे कि उनके मामले की सुनवाई में क्या हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493