सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस के रुख को सही साबित किया : राहुल

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश की सराहना की है, जिसमें येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के उस रुख को सही साबित करता है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने असंवैधानिक रूप से काम किया था।

राहुल ने कहा कि भाजपा की चाल को सर्वोच्च न्यायालय ने नाकाम कर दिया है और पार्टी अब धन-बल के अधार पर सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “आज का सर्वोच्च न्यायालय का आदेश हमारे रुख को सही साबित करता है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने असंवैधानिक रूप से काम किया। भाजपा की यह चाल कि वह बिना संख्या के सरकार का गठन कर लेगी, इसे सर्वोच्च न्यायालय ने नाकाम कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के इस कदम को कानूनी रूप से रोक दिया गया। अब वे धन-बल का प्रयोग करेंगे।”

भाजपा के विधायक दल के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 104 सीटें जीती है, लेकिन वह बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटों में से आठ सीट दूर हैं, जबकि कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493