सलमान काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार, अन्य आरोपी बरी (लीड-1)

जोधपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को अभिनेता सलमान खान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया है, जबकि इस मामले के अन्य चार आरोपी बॉलीवुड सितारों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है।

इस मामले की सुनवाई पिछले 19 सालों से चल रही थी और यहां की अदालत ने 28 मार्च को अंतिम बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सलमान की सजा की अवधि को लेकर भी अदालत में काफी बहस हो रही है।

यह मामला वर्ष 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के समय का है।

जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने अन्य आरोपी सितारों को बरी करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज बिश्नोई ने कहा कि इस मामले से जुड़ अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493