सलमान का महिला आयोग को नोटिस का जवाब, माफी नहीं मांगी

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान ने ‘दुष्कर्म पीड़िता जैसा महसूस’ करने के अपने विवादित बयान पर माफी तो नहीं मांगी, लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को उसके नोटिस का जवाब जरूर दे दिया है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने आईएएनएस को बताया, “सलमान खान ने हमारे नोटिस का जवाब दिया है। हम पत्र के मजमून का खुलासा नहीं करने जा रहे हैं, यह कहना पर्याप्त होगा कि पत्र में माफी जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।”

सूत्रों के अनुसार, सलमान ने अपने वकीलों के माध्यम से एनसीडब्ल्यू के नोटिस का जवाब दिया है।

बता दें कि सलमान ने पिछले दिनों एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए अखाड़े वाले ²श्यों की शूटिंग के बाद जब वह बाहर निकलते थे, तो उन्हें दुष्कर्म की शिकार महिला जैसा महसूस होता था।

महिला आयोग ने उन्हें उनके इस विवादास्पद बयान के लिए तलब किया था।

हालांकि सलमान ने अपनी गलती को भापते हुए इसके तुरंत बाद यह भी कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह कहना चाहिए था।”

उन्होंने बाद में कहा था कि उनका मतलब यह है कि शूटिंग के बाद उन्हें चलने में बहुत दिक्कत होती है। वह फिल्म में कुश्तीबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

महिला संगठनों ने उनके इस बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। सलमान के पिता सलीम खा ने बेटे की ओर से माफी मांगी थी।

सलीम ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर लिखा था, “यकीनन सलमान ने गलत बात कही है, लेकिन उनका मकसद गलत नहीं था। मैं उसके परिवार एवं दोस्तों की ओर से माफी मांगता हूं। बंदा गलती करता है, लेकिन खुदा माफ कर देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493