सलमान के बाद आईओए ने बिंद्रा को बनाया सद्भावना दूत

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सोमवार को इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में अभिनेता सलमान खान के साथ भारत का सद्भावना दूत बनने को राजी हो गए हैं।

बॉलीवुड स्टार सलमान को ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत बनाए जाने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद भारतीय ओलम्पिक संघ ( आईओए) ने सलमान के साथ सद्भावना दूत बनने का प्रस्ताव बिंद्रा, सचिन तेंदुलकर और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान के समक्ष रखा था।

सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्वीटर पर ट्विट कर बिंद्रा ने आईओए के प्रस्ताव को स्वीकार करने की जानकारी दी।

बिंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे दिन में आईओए के अध्यक्ष और महासचिव का सद्भावना दूत बनने का प्रस्ताव मिला।”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इसके लायक समझा। मैं पूरे सम्मान के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकर करता हूं।”

2008 बीजिंग ओलम्पिक में भारत को पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने वाले बिंद्रा ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल करने में लगा दी और हमेशा ओलम्पिक में भारत के अच्छे प्रदर्शन की कोशिश की, मैं इसे जारी रखूंगा। मेरा ध्यान रियो में भारत के अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा लेकिन मैं समय समय पर ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों से उनके जरूरतों के बारे में पूछता रहूंगा।”

उन्होंने कहा, “हर भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ी अपने आप में विजेता है। मैं उन सभी से अपना अनुभव साझा करुं गा। मैं ऐसा 15 जुलाई तक करता रहूंगा उसके बाद मैं अपने खेल पर ध्यान दूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493