मणिपुर में निर्माणाधीन बेली पुल ढहा

इंफाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में गुरुवार की रात निर्माणाधीन बेली पुल ढह गया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बेली पुल, लोहे के पहले से बने खांचों से बनाए जाने वाले अस्थाई पुल को कहते हैं, जिसे आमतौर से किसी निर्माण परियोजना या अभियान को गति देने के लिए बनाया जाता है। खास तौर से सैन्य अभियानों में इन्हें बनाया जाता है।

सेकमई और खुर्खल गांवों को जोड़ने वाले 1.98 करोड़ की लागत के इस पुल का काम 2014 में शुरू हुआ था। काम इस साल सिंतबर में पूरा होने वाला था।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बाबूचंद ने शुक्रवार को बताया कि ठेकेदार ने इंजीनियरों की देखरेख के बिना काम जारी रखने की अनुमति दी, जिसके लिए उसे काली सूची में डाला जाना चाहिए।

बाबूचंद ने कहा, “यह बेहद दु:खद है कि मजदूरों ने इंजीनियरों के बिना निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा।”

हालांकि, स्थानीय विधायक खवेरकपम देवेंद्रो ने कहा कि ठेकेदार क्षमाप्रार्थी है और उसे नई सामग्री के साथ काम खत्म करने का एक और अवसर दिया जाना चाहिए।

इससे पहले ठेकेदार ने कहा, “मैं अपनी इस गलती के लिए सभी से माफी मांगता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पुल का निर्माण मई के भीतर हो जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493