सलमान खान ने फिल्मोद्योग में अहान शेट्टी का स्वागत किया

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का भारतीय फिल्म उद्योग में स्वागत किया है।

सलमान ने ट्वीट कर बताया कि वह अहान द्वारा फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म साइन करने से खुश हैं।

सलमान ने ट्वीट किया, “अहान अच्छे दिख रहे हो! मैं बहुत खुश हूं। मैंने सुना है कि आपने ग्रैंडसन एनजीई मूवीज के साथ फिल्म साइन की है। भारतीय फिल्म उद्योग में आपका स्वागत है।”

बताया जाता है कि अहान फिलहाल लंदन में अपनी पहली फिल्म के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इससे पहले फिल्मकार करन जौहर ने अहान को ‘भावी सुपरस्टार’ बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493