मुबंई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ देखने को कहा है।
सलमान ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से ‘रुस्तम’ देखने को को कहा, जो 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।
उन्होंने एक वीडियो में कहा, “हमारे फिल्म उद्योग के रुस्तम-ए-हिंद की फिल्म आ रही है, नाम है, ‘रुस्तम’। 12 अगस्त को जाकर देखिए, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’।”
सफेट टी-शर्ट और ग्रे जैकेट पहने नजर आ रहे सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “10 डेज टू रुस्तम, अक्षय कुमार।”
‘रुस्तम’ एक भारतीय नौसेना अधिकारी कमांडर के.एम नानावती की असल जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक नीरज पांडे एक बार फिर साथ आए हैं। वे इससे पहले 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में काम कर चुके हैं।
नीरज इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।
संतोष थंडियिल ने इस फिल्म का छायांकन किया है, जबकि इसका निर्देशन नवोदित टीनू सुरेश देसाई ने किया है।
dharmpath.com dharmpath