सलमान ने रेमो डिसूजा की तारीफ की

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे सलमान खान ने कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा की एक जुदा डांस शो ‘डांस प्लस’ लाने पर सराहना की है।

उन्होंने यहां तक कहा कि रेमो के नृत्य की कुछ शैलियों को वह अपनी फिल्मों में ले सकते हैं।

सलमान शो में रेमो द्वारा सामने लाई गई नई डांस प्रतिभाओं से बेहद प्रभावित हुए। उनका कहना है कि वह अपनी फिल्म में रेमो के कुछ डांस स्टाइल को शामिल कर सकते हैं।

सलमान ने एक बयान में कहा, “रेमो बहुत बेहतरीन काम कर रहे हैं। वह जिस तरह की प्रतिभा को सामने और अपने शो ‘डांस प्लस’ में लाए हैं, वह जबर्दस्त है। हो सकता है कि मैं अपनी आगामी फिल्मों के गानों में नया चलन शुरू करने वाले ये डांस स्टाइल शामिल करूं।”

‘डांस प्लस’ 26 जुलाई से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा। इसमें जाने-माने डांसर धर्मेश येलांदे, शक्ति मोहन और सुमीत नागदेव भी तीन निर्णायकों की भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493