सलमान, सोनाक्षी डबस्मैश वीडियो में ‘करण अर्जुन’ बने

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्मी जोड़ी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को मोबाइल वीडियो एप डबस्मैश की लत लग गई है। हाल में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को एक डबस्मैश वीडियो समर्पित की। उन्होंने अब अन्य वीडियो में ‘करण अर्जुन’ फिल्म के एक डायलॉग की लिपसिंक की।

सोनाक्षी(27) ने यह छह सेकेंड की डबस्मैश वीडियो रविवार को ट्विटर पर पोस्ट की। इसमें सलमान ‘करण अर्जुन’ (1995) के मशहूर डायलॉग पर लिपसिंक करते नजर आए। इसमें उनका किरदार अपने भाई अर्जुन(सोनाक्षी) से गुंडों से अपनी जान बचाने के लिए भागने को कह रहा है।

वीडियो में सोनाक्षी को भागने का नाटक करते देखा जा सकता है।

सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अब भाग रही हूं..पकड़ लिया, पकड़ लिया?”

सोनाक्षी अब तक अपनी चार डबस्मैश वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493