कोच्चि, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए छह साहसी महिला चालक मोटरसाइकल पर सवार होकर नई दिल्ली तक का सफर तय करेंगी। पुलिस महानिदेशक आर श्रीलेखा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने छह रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल पर मंगलवार को यहां से यात्रा शुरू की और वे 20 अगस्त तक दिल्ली पहुंचेंगी। यात्रा के दौरान यह महिलाएं कई स्थानों पर रुकेंगी।
मोटरसाइकल पर यात्रा करने वाली महिलाएं फेडरल बैंक के मुख्यालय में काम करती हैं।
बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यह यात्रा हमारी महिला कर्मचारियों को एकसाथ लाने के लिए है लेकिन अभियान का व्यापक उद्देश्य लैंगिक समानता को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाना है।”
छह सदस्यीय टीम में सीथा वी नायर (41), फेबिना के बी (34), संगीता सिकहमानी (32) मेरिलिन हैमलेट (27) सूर्या रविंद्रन (24) और लावन्या एन (22) शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath