सहयोगात्मक हैं राजकुमार राव : पत्रलेखा

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि वह अभिनेता राजकुमार राव जैसा प्रेमी पाकर खुश हैं, जो उनके पेशे को समझते हैं और उन्हें समर्थन देते हैं।

पत्रलेखा इस बात से भी खुश हैं कि उन्हें आगामी फिल्म ‘लव गेम्स’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वह बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।

पत्रलेखा ने आईएएनएस को बताया, “राजकुमार का रवैया काफी सहयोगात्मक है। वह मुझे लेकर बिल्कुल भी असुरक्षित महसूस नहीं करते। हम कलाकार हैं और एक-दूसरे के काम को समझते हैं। वह काफी खुश हैं कि मुझे इस फिल्म में कुछ अलग करने का अवसर मिला है।”

राजकुमार के साथ फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ (2014) से बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं पत्रलेखा महेश भट्ट की आगामी फिल्म ‘लव गेम्स’ में नजर आएंगी।

इस फिल्म के लिए पत्रलेखा ने खूब तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया है, ताकि किरदार के लिए जरूरी छरहरी काया पा सकें। उनका कहना है कि इस फिल्म के जरिये वह अपना अभिनय कौशल भी निखार सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493