सहवाग, झूलन ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच शुरू करने की घंटी बजाई

कोलकाता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी और पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यहां जारी दूसरे वनडे मैच से पहले घंटी बजाकर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच शुरू करने की प्रथा पूरी की।

इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सुनील गावस्कर ने घंटी बजाकर मैच शुरू करने की प्रथा को पूरा किया था।

इस साल इंग्लैंड में आयोजित हुए महिला विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन देने वाली झूलन सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बंगाल की रहने वाली झूलन महिला वनडे इतिहास में सबसे अधिक 195 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 145 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मेजबान टीम ने इस मैच में 1-0 से बढ़त ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493