सहवाग ने गुरमेहर पर अपनी टिप्पणी का बचाव किया

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ अभियान शुरू करने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर पर अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा गुरमेहर को निशाना बनाना नहीं था। उन्होंने साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की अभिव्यक्ति की आजादी का भी समर्थन किया।

गुरमेहर के ट्वीट के बाद सहवाग की ओर से किए गए ट्वीट के लिए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को व्यापक आलोचना झेलनी पड़ी। डीयू छात्रा के शिक्षकों ने भी सहवाग की आलोचना की।

इस पर स्पष्टीकरण देते हुए सहवाग ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “मेरा ट्वीट किसी को उसके विचारों को लेकर निशाना बनाने के लिए नहीं था। इसमें सहमति या असहमति की भी कोई बात नहीं है।”

सहवाग ने एबीवीपी के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद गुरमेहर को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियों की भी निंदा की।

उन्होंने कहा, “उन्हें (गुरमेहर) अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार है और जिसने भी उन्हें दुष्कर्म या जान से मारने की धमकी दी है, वह निंदनीय है। हर किसी को बिना डरे अपने विचार रखने का अधिकार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493