लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व प्रबंधक सर एलेक्स फग्र्यूसन अगले महीने होने वाले एक सहायतार्थ मैच में डेविड बेकहम की कप्तानी वाली टीम के कोच होंगे।
लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व प्रबंधक सर एलेक्स फग्र्यूसन अगले महीने होने वाले एक सहायतार्थ मैच में डेविड बेकहम की कप्तानी वाली टीम के कोच होंगे।
बीबीसी ने शुक्रवार को कहा कि बेकहम की टीम का सामना वर्ल्ड टीम से होगा, जिसके कप्तान फ्रांस के महान खिलाड़ी जिनेदिन जिदान होंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह मैच ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर 14 नवम्बर को खेला जाएगा।
वर्ल्ड टीम को कोच चेल्सी, रियल मेड्रिड औ एसी मिलान के पूर्व कोच कार्लो एंसेलोट्टी होंगे।
मैच के रेफरी इटली के पी. कोलिना होंगे और इस मैच से जुटाया गया धन बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था-यूनिसेफ को दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath