बांदा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार बुंदेलखंड के अति पिछड़े जिले बांदा में ‘वाटर एटीएम’ बूथ लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार ने स्थान चयन का प्रस्ताव मांगा है। यदि योजना कागजों से जमीन पर उतरी तो पैसे की तरह लोग वाटर एटीएम से पानी निकालकर अपनी प्यास बुझा सकेंगे।

पिछले एक दशक से दैवीय आपदाओं से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में पेयजल की भीषण किल्लत है। गांव-देहातों की छोड़िए, सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी अस्पताल, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों में भी लोगों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए अखिलेश सरकार ‘समाजवादी शुद्ध पेयजल योजना’ के तहत बुंदेलखंड़ में ‘वाटर एटीएम’ बूथ स्थापित करने जा रही है, ताकि बुंदेली अपना गला तर कर सकें।
बांदा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समाजवादी शुद्ध पेयजल योजना के अंतर्गत शासन स्तर से ‘वाटर एटीएम’ बूथ की स्थापना के लिए स्थान चयन का प्रस्ताव मांगा गया था। हाल ही में तहसील, ब्लॉक व सरकारी अस्पताल जैसे सार्वजनिक 15 स्थानों का प्रस्ताव भेजा गया है।”
उन्होंने बताया कि ‘वाटर एटीएम’ की स्थापना में पांच से दस लाख रुपये की लागत आएगी और इस कार्य की जिम्मेदारी शासन स्तर से जल निगम की विद्युत यांत्रिकी शाखा को सौंपा गया है, इस पर शीघ्र काम शुरू होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath