सही आंकड़े नीति निर्माण, योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक : अंसारी

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यहां शुक्रवार को कहा कि नीति निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सही आंकड़े काफी सहायक होते हैं।

पटना में स्वयंसेवी संगठन एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आद्री) की रजत जयंती के मौके पर आयोजित चार दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए अंसारी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में सांख्यिकी को लेकर समस्याएं होती हैं, परंतु सामाजिक समस्या के समाधान में सांख्यिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि विभागों को सही आंकड़ा मिलने से सहूलियत होती है।

इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इसके पूर्व अंसारी के पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर राज्यपाल कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के पटना आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493