रियो डी जेनेरियो, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीली फुटबाल क्लब सांतोस ने लाजियो के लिए खेलने वाले इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिस्टीयन लेदेस्मा के साथ करार की पुष्टि की है।
क्लब ने साफ किया है कि लेदेस्मा के साथ उनका करार दो साल का है। 32 साल के लेदेस्मा ने फ्री एजेंट के तौर पर सांतोस के साथ करार किया है।
मई में वह लाजियो से अलग हुए थे। उन्होंने नौ साल तक लाजियो को सेवाएं दी थीं।
अर्जेटीना में जन्मे लादेस्मा ने 2006 से 2015 तक लाजियो के लिए कुल 318 मैच खेले।
dharmpath.com dharmpath