सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा 25 सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सदस्य संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नजदीक बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने बांह में काला बैंड बांध रखा था।

गौरतलब है कि सोमवार को सुमित्रा ने कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित करते हुए कहा था कि ये जानबूझकर सदन की कार्यवाही चलने नहीं दे रहे और लगातार अनुरोध किए जाने के बावजूद सदन के नियमों का पालन नहीं कर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493