सांसद ओवैसी उप्र में हुए सक्रिय

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया व हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाद कॉरपोरेशन के चुनाव में पार्टी को सफलता मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया व हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाद कॉरपोरेशन के चुनाव में पार्टी को सफलता मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

उन्होंने मंगलवार को आगरा में सैय्यद अबुल उलाई पर एक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे पहले, सोमवार को उन्होंने मेरठ में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

माना जा रहा है कि उप्र में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओवैसी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने में लगे हैं।

एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व लखनऊ जिलाध्यक्ष साजिद हसमत ने आईएएनएस से बातचीत में स्वीकार किया कि रोजा इफ्तार के माध्यम से उनकी पार्टी मुसलमानों में अपनी पैठ बनाना चाहती है।

हसमत ने कहा, “जी हां। पार्टी की तरफ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोजा इफ्तार के जो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, वह वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी ही है। पार्टी जल्द ही मुरादाबाद में एक बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रही है।”

ओवैसी पहले पूर्वाचल के रास्ते सूबे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आजमगढ़ और इलाहाबाद में अपनी रैलियों के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियां शुरू की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493