नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की सांसद विकास निधि में वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने लोकसभा में दी।
गौड़ा ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप को बताया कि सांसद विकास निधि बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजा था, लेकिन वित्त मंत्रालय ने विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में खर्च की जा रही बड़ी धनराशि के मद्देनजर सांसद विकास निधि में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने में असमर्थता जाहिर की है।
गौड़ा ने कहा कि सांसद विकास निधि के खर्च के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न केंद्रीय मंत्रालय सांसदों से सांसद विकास निधि का सामान्यता आग्रह करते रहते हैं तथा सांसद अपनी इच्छा अनुसार इन मंत्रालयों को राशि वितरित कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath