सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास के बीच संतुलन की अपील

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को सरकार से सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण तथा आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी ने कहा कि तेज गति से शहरीकरण की तरफ बढ़ रहे देश में यह संतुलन बनाए रखना मुश्किल है।

उन्होंने सांस्कृतिक अवशेषों को पूर्वजों की मूल्यवान विरासत करार दिया और जोर देते हुए कहा कि इसका संरक्षण हमारी नई पीढ़ी के लिए लाभदायक होगा।

शी ने पार्टी व सरकारी विभागों से अपील की कि वे इस संरक्षण को अपने आधिकारिक कर्तव्य का एक हिस्सा समझें और कहा कि इस प्रयास में निजी कंपनियों को शामिल किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493