गेटाफे के कोच बने एस्नाइडर

मेड्रिड, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना के जुआन एस्नाइडर स्पेन के फुटबाल क्लब गेटाफे के नए कोच नियुक्त किए गए हैं। इस बात की घोषणा क्लब ने मंगलवार को की। वह फ्रान इस्क्रिबा का स्थान लेंगे जिन्हें ला लीगा में खराब प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एस्नाइडर पहले भी 2008-2009 में क्लब के कोच मिशेल के सहायक रह चुके हैं।

वह 2009-2010 और 2010-2011 के सत्र में भी टीम के सहायक कोच रह चुके हैं।

गेटाफे अभी ला लीगा में 28 अंकों के साथ 19वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493